Sanskrit
अ॒स्य र॒ण्वा स्वस्ये॑व पु॒ष्टिः संदृ॑ष्टिरस्य हिया॒नस्य॒ दक्षोः॑ । वि यो भरि॑भ्र॒दोष॑धीषु जि॒ह्वामत्यो॒ न रथ्यो॑ दोधवीति॒ वारा॑न् ॥ (४)
Hindi
अपने शरीर को पुष्ट करने के समान अग्नि के शरीर का पोषण एवं लकड़ियों को जलाने के इच्छुक अग्नि का प्रकट होना भी बहुत सुंदर जान पड़ता है. रथ में जुता हुआ घोड़ा मक्खियां उड़ाने के लिए जिस प्रकार बार-बार पूंछ हिलाता है, उसी प्रकार अग्नि अपनी लपटों रूपी जीभ को फेरते हैं. (४)
English
Like strengthening your body, the nourishment of the body of agni and the appearance of agni willing to burn wood also look very beautiful. Just as a horse ploughed in the chariot moves the tail repeatedly to fly flies, the agnis turn their tongues like flames. (4)
Shlok 1 of 1