Sanskrit

वै॒श्वा॒न॒राय॑ पृथु॒पाज॑से॒ विपो॒ रत्ना॑ विधन्त ध॒रुणे॑षु॒ गात॑वे । अ॒ग्निर्हि दे॒वाँ अ॒मृतो॑ दुव॒स्यत्यथा॒ धर्मा॑णि स॒नता॒ न दू॑दुषत् ॥ (१)

Hindi

मेधावी स्तोता सन्मार्ग प्राप्त करने के लिए परम बलशाली, वैश्वानर अग्नि के प्रति यज्ञों में सुंदर स्तोत्र पढ़ते हैं. मरणरहित अग्नि हव्य के द्वारा देवों की सेवा करते हैं. इसी कारण कोई भी सनातन धर्मरूपी यज्ञों को दूषित नहीं करता है. (१)

English

The meritorious hymns read beautiful hymns in the yagnas against the supremely powerful, Vaishnavar Agni to attain the sanmarga. Deathless agni serves the gods through havan. That is why no one contaminates the sanatan dharmarupi yajnas. (1)