Sanskrit
वैश्वा॑नर॒ तव॒ धामा॒न्या च॑के॒ येभिः॑ स्व॒र्विदभ॑वो विचक्षण । जा॒त आपृ॑णो॒ भुव॑नानि॒ रोद॑सी॒ अग्ने॒ ता विश्वा॑ परि॒भूर॑सि॒ त्मना॑ ॥ (१०)
Hindi
हे चतुर वैश्वानर अग्नि! मैं तुम्हारे उन्हीं तेजों की स्तुति करता हूं, जिनके द्वारा तुम सर्वज्ञ हुए हो. तुम जन्म लेते ही सारे भुवनों एवं धरती-आकाश को पूर्ण कर देते हो. हे अग्नि! तुम अपने द्वारा सभी प्राणियों को व्याप्त करते हो. (१०)
English
O clever vaishnavar agni! I praise you for the glory by which you have become omniscient. As soon as you are born, you complete all the earth and the heavens. O agni! You permeate all beings through yourself. (10)
Shlok 1 of 1