Sanskrit

वि ह्यख्यं॒ मन॑सा॒ वस्य॑ इ॒च्छन्निन्द्रा॑ग्नी ज्ञा॒स उ॒त वा॑ सजा॒तान् । नान्या यु॒वत्प्रम॑तिरस्ति॒ मह्यं॒ स वां॒ धियं॑ वाज॒यन्ती॑मतक्षम् ॥ (१)

Hindi

हे इंद्र और अग्नि! धन की कामना करता हुआ मैं तुम्हें जाति या बंधु के समान समझता हूं. मेरी उत्तम बुद्धि तुम्हारे अतिरिक्त किसी अन्य की दी हुई नहीं है. उसी बुद्धि से मैंने तुम्हारी अन्नेच्छापूर्ण एवं ध्यानयुक्त स्तुति की है. (१)

English

O Indra and Agni! While wishing for wealth, I consider you like a jati or a brother. My best wisdom is given to none other than you. With that wisdom I have praised you with indifference and attentiveness. (1)