11.7.3Atharvaved
मंत्र:११.७.३ (11.7.3)सूक्त (७)

Shlok 1 of 1

मंत्र:११.७.३ (11.7.3)सूक्त (७)

आ॑चा॒र्य उप॒नय॑मानो ब्रह्मचा॒रिणं॑ कृणुते॒ गर्भ॑म॒न्तः । तं रात्री॑स्ति॒स्र उ॒दरे॑ बिभर्ति॒ तं जा॒तं द्रष्टु॑मभि॒संय॑न्ति दे॒वाः ॥ (३)

आचार्य ब्रह्मचारी का उपनयन अर्थात्‌ यज्ञोपवीत संस्कार कर के अपने समीप रखता हुआ उसे विद्या से संपन्न करता है. आचार्य उस ब्रह्मचारी को तीन रात्रियों तक अपने अत्यधिक समीप रखता है. चौथे दिन विद्यामय शरीर से उत्पन्न उस ब्रह्मचारी को देखने के लिए देवगण एकत्र हो कर आते हैं. (३)

Acharya brahmachari's upanayana i.e. yajnopavit sanskar and keeping it close to him, completes it with knowledge. Acharya keeps that brahmachari very close to him for three nights. On the fourth day, devgans gather to see that brahmachari born from the body of learning. (3)