Shlok 1 of 1
ये शालाः॑ परि॒नृत्य॑न्ति सा॒यं ग॑र्दभना॒दिनः॑ । कु॒सूला॒ ये च॑ कुक्षि॒लाः क॑कु॒भाः क॒रुमाः॒ स्रिमाः॑ । तानो॑षधे॒ त्वं ग॒न्धेन॑ विषू॒चीना॒न्वि ना॑शय ॥ (१०)
जो पिशाच संध्या के समय गधों के समान शब्द करते हुए घरों के चारों ओर नाचते हैं तथा जो कुसूल के समान आकृति बना कर नाचते हैं, इन के अतिरिक्त जो बड़े पेट वाले, अर्जुन वृक्ष के समान भयानक आकृति वाले एवं भांतिभांति के आकारों तथा ध्वनियां करने वाले राक्षस घरों के चारों ओर नाचते हैं, हे सरसों रूपी ओषधि! तू अपनी गंध से उन सभी विप्लवकारियों को समाप्त कर. (१०)
In addition to those who dance around the houses in the evening with words like donkeys and who dance in a shape similar to kusul, demons with large stomachs, terrible shapes like arjuna trees and making sounds dance around the houses, O mustard medicine! You eliminate all those swirlers with your smell. (10)