Sanskrit

दस्यू॒ञ्छिम्यू॑ँश्च पुरुहू॒त एवै॑र्ह॒त्वा पृ॑थि॒व्यां शर्वा॒ नि ब॑र्हीत् । सन॒त्क्षेत्रं॒ सखि॑भिः श्वि॒त्न्येभिः॒ सन॒त्सूर्यं॒ सन॑द॒पः सु॒वज्रः॑ ॥ (१८)

Hindi

अनेक यजमानों द्वारा बुलाए गए इंद्र ने गतिशील मरुतों के सहयोग को पाकर धरती पर रहने वाले शत्रुओं एवं राक्षसों पर आक्रमण करके हिंसक वज्र द्वारा उनका वध किया. शोभन वज्रयुक्त इंद्र ने श्वेत वर्ण के अलंकारों से दीप्तांग मरुतं के साथ उनकी शत्रुओं द्वारा अधिकृत भूमि, सूर्य एवं जलों को बांट लिया. (१८)

English

Indra, called by many hosts, with the help of dynamic maruts, attacked the enemies and demons living on earth and killed them with violent thunderbolts. Shobhan Vajrayukta Indra divided the land, sun and water occupied by his enemies with the Deeptang Marutan with white coloured ornaments. (18)