Sanskrit

व॒यं ज॑येम॒ त्वया॑ यु॒जा वृत॑म॒स्माक॒मंश॒मुद॑वा॒ भरे॑भरे । अ॒स्मभ्य॑मिन्द्र॒ वरि॑वः सु॒गं कृ॑धि॒ प्र शत्रू॑णां मघव॒न्वृष्ण्या॑ रुज ॥ (४)

Hindi

हे इंद्र! तुम्हें सहायक पाकर हम स्तोता शत्रु को जीत लेंगे. संग्राम में हमारे भाग की रक्षा करो. हे मघवन्‌! हमें धन सुलभ कराओ तथा शत्रुओं की शक्ति बाधित करो. (४)

English

O Indra! We will conquer the enemy of The Stota, who is helping you. Protect our part in the battle. Oh, it's a maghwan! Give us access to money and hinder the power of the enemies. (4)