Sanskrit

ए॒तं शर्धं॑ धाम॒ यस्य॑ सू॒रेरित्य॑वोच॒न्दश॑तयस्य॒ नंशे॑ । द्यु॒म्नानि॒ येषु॑ व॒सुता॑ती रा॒रन्विश्वे॑ सन्वन्तु प्रभृ॒थेषु॒ वाज॑म् ॥ (१२)

Hindi

जिन देवों ने यह कहा कि हमने उस यजमान को विजय का साधन बल प्रदान किया, जिसके दस इंद्रियपोषक सोम को ग्रहण करने के लिए हम आए हैं, ऐसे देवों का प्रकाशवान्‌ अन्न एवं विस्तृत धन अत्यंत शोभा पाता है. समस्त देव उत्तम यजञों में हमें अन्न प्रदान करें. (१२)

English

The gods who said that we gave the host the instrument of victory, whose ten emitters we have come to receive Soma, the light of such gods and the vast wealth are very gracious. May all the gods give us food in the best of the yajjanas. (12)