Sanskrit

दि॒व्यं सु॑प॒र्णं वा॑य॒सं बृ॒हन्त॑म॒पां गर्भं॑ दर्श॒तमोष॑धीनाम् । अ॒भी॒प॒तो वृ॒ष्टिभि॑स्त॒र्पय॑न्तं॒ सर॑स्वन्त॒मव॑से जोहवीमि ॥ (५२)

Hindi

मैं दिव्य, शोभनगति वाले, गमनशील, विशाल, गर्भ के समान वर्षा का जल उत्पन्न करने वाले, ओषधियों के दर्शन एवं वर्षा के जल द्वारा सरोवरों को पूर्ण एवं सरिताओं का पालन करने वाले सूर्य का अपनी रक्षा के लिए आह्वान करता हूं. (५२)

English

I call upon the divine, the gentle, the moving, the vast, the womb-like rainwater producing, the vision of the herbs and the sun, who completes the lakes by the water of rain and follows the streams, to protect themselves. (52)