Sanskrit
जोष॒द्यदी॑मसु॒र्या॑ स॒चध्यै॒ विषि॑तस्तुका रोद॒सी नृ॒मणाः॑ । आ सू॒र्येव॑ विध॒तो रथं॑ गात्त्वे॒षप्र॑तीका॒ नभ॑सो॒ नेत्या ॥ (५)
Hindi
बिखरे हुए बालों वाली मरुत्-पत्नी बिजली समागम के निमित्त इनकी सेवा करती है. जिस प्रकार सूर्य की पुत्री अश्विनीकुमारों के रथ पर सवार हुई थी, उसी प्रकार तेजस्वी शरीर वाली चंचल बिजली मरुतों के रथ पर बैठकर यज्ञस्थल पर आती है. (५)
English
The desert wife with scattered hair serves them for the sake of the electricity meet. Just as the daughter of the Sun rode on the chariot of the Ashwinikumars, so the fickle lightning with a bright body sits on the chariot of the maruts and comes to the place of yajna. (5)
Shlok 1 of 1