Sanskrit

वह॒ कुत्स॑मिन्द्र॒ यस्मि॑ञ्चा॒कन्स्यू॑म॒न्यू ऋ॒ज्रा वात॒स्याश्वा॑ । प्र सूर॑श्च॒क्रं वृ॑हताद॒भीके॒ऽभि स्पृधो॑ यासिष॒द्वज्र॑बाहुः ॥ (५)

Hindi

हे इंद्र! जिस यज्ञ में तुम कुत्स ऋषि की इच्छा करते हो एवं अपने सततगामी, सरलगति वाले एवं वायुवेग वाले घोड़ों को हांककर ले जाते हो, सूर्य अपने रथ का चक्र उस यज्ञ के समीप ले जावें एवं वज्र हाथ में पकड़ने वाले इंद्र संग्राम करने वाले शत्रुओं का सामना करें (५)

English

O Indra! In the yajna in which you desire the sage Kutsa and take away your ever-moving, simple-moving and air-moving horses, let the sun take the wheel of his chariot to that yagna and face the enemies of Indra who are fighting the thunderbolt in your hand (5)