Sanskrit
स॒नादे॒व तव॒ रायो॒ गभ॑स्तौ॒ न क्षीय॑न्ते॒ नोप॑ दस्यन्ति दस्म । द्यु॒माँ अ॑सि॒ क्रतु॑माँ इन्द्र॒ धीरः॒ शिक्षा॑ शचीव॒स्तव॑ नः॒ शची॑भिः ॥ (१२)
Hindi
हे दर्शनीय इंद्र! तुम्हारे हाथ में चिरकाल से जो संपत्ति है, वह कभी समाप्त नहीं होती और स्तोताओं को देने पर भी कम नहीं होती. हे इंद्र! तुम बुद्धिमान्, दीप्तिसंपन्न तथा यज्ञकर्मयुक्त हो. हे कर्मठ इंद्र! अपने कर्मो द्वारा हमें घर दो. (१२)
English
O seeable Indra! The wealth that you have had in your hands from time immemorial is never finished and is no less than giving to the psalms. O Indra! You are wise, bright and sacrificial. O industrious Indra! Give us home by your deeds. (12)
Shlok 1 of 1