Sanskrit

पय॑स्वती॒रोष॑धयः॒ पय॑स्वन्माम॒कं वचः॑ । अ॒पां पय॑स्व॒दित्पय॒स्तेन॑ मा स॒ह शु॑न्धत ॥ (१४)

Hindi

हे जल! वनस्पतियां दूध के समान रस से भरी हुई हैं. हमारा स्तुतिवचन भी दूध के समान रस से भरा है. तुम्हारा जो सार अंश दूध के समान है, उससे तुम हमें शुद्ध करो. (१४)

English

O water! The flora is filled with juice similar to milk. Our eulogy is also filled with juices similar to milk. You cleanse us with your essence which is similar to milk. (14)