Sanskrit

वि पाज॑सा पृ॒थुना॒ शोशु॑चानो॒ बाध॑स्व द्वि॒षो र॒क्षसो॒ अमी॑वाः । सु॒शर्म॑णो बृह॒तः शर्म॑णि स्याम॒ग्नेर॒हं सु॒हव॑स्य॒ प्रणी॑तौ ॥ (१)

Hindi

हे अग्नि! विस्तीर्ण तेज द्वारा अत्यंत दीप्त तुम हमारे शत्रुओं तथा रोगरहित राक्षसों का विनाश करो. मैं सुखदाता, महान्‌, एवं उत्तम आह्वान वाले अग्नि की सुखद रक्षा में रहूंगा. (१)

English

O agni! You, who are extremely illuminated by the vast brightness, destroy our enemies and our unimpressed demons. I will be in the pleasant defense of a agni that is pleasant, great, and of good calling. (1)