Sanskrit

प्रति॒ स्पशो॒ वि सृ॑ज॒ तूर्णि॑तमो॒ भवा॑ पा॒युर्वि॒शो अ॒स्या अद॑ब्धः । यो नो॑ दू॒रे अ॒घशं॑सो॒ यो अन्त्यग्ने॒ माकि॑ष्टे॒ व्यथि॒रा द॑धर्षीत् ॥ (३)

Hindi

हे अतिशय वेगशाली अग्नि! शन्रुओं को बाधा पहुंचाने वाली किरणों को विशेष रूप से फैलाओ. हे हिंसारहित अग्नि! जो दूर रहकर हमारा बुरा चाहता है अथवा पास रहकर हमारे अनिष्ट की इच्छा करता है, तुम उससे हम लोगों की रक्षा करो. हम तुम्हारे हैं. कोई हमें हरा न सके. (३)

English

O very fast agni! Specially spread the rays that hinder the conduits. O agni without violence! From him who wants to be bad for us by staying away or who desires our evil by staying near, protect us. We are yours. No one can beat us. (3)