Sanskrit

त्वं नो॑ अग्ने अङ्गिरः स्तु॒तः स्तवा॑न॒ आ भ॑र । होत॑र्विभ्वा॒सहं॑ र॒यिं स्तो॒तृभ्यः॒ स्तव॑से च न उ॒तैधि॑ पृ॒त्सु नो॑ वृ॒धे ॥ (७)

Hindi

हे अंगिरावंशीय ऋषियों द्वारा स्तुत अग्नि! पुराने ऋषियों ने तुम्हारी स्तुति की थी एवं नए भी कर रहे हैं. महान्‌ व्यक्तियों को पराजित करने वाला धन हमें दो. हे देवों के होता अग्नि! तुम अपने स्तोताओं अर्थात्‌ हमें स्तुति करने की शक्ति दो एवं युद्धों में हमें समृद्ध बनाओ. (७)

English

O agni killed by the Angiravanshi sages! The old sages praised you and the new ones are also. Give us the wealth that defeats great men. O agni of the gods! Give us the power to praise your psalms, that is, and enrich us in wars. (7)