Sanskrit

ह॒व्य॒वाळ॒ग्निर॒जरः॑ पि॒ता नो॑ वि॒भुर्वि॒भावा॑ सु॒दृशी॑को अ॒स्मे । सु॒गा॒र्ह॒प॒त्याः समिषो॑ दिदीह्यस्म॒द्र्य१॒॑क्सं मि॑मीहि॒ श्रवां॑सि ॥ (२)

Hindi

हव्य वहन करने वाले अग्नि जरारहित होकर हमारे पालक बनें एवं हमारे प्रति व्यापक, तेजस्वी एवं दर्शनीय हों. हे अग्नि! शोभन गार्हपत्य से युक्त अन्नों को तुम भली प्रकार प्रदान करो तथा हमें प्रचुर मात्रा में अन्न दो. (२)

English

Let the agni-carrying people be our guardians without a little bit and be comprehensive, bright and visible to us. O agni! You provide well to the grains containing shobhan garhapya and give us plenty of food. (2)