Sanskrit

तम॑ग्ने पास्यु॒त तं पि॑पर्षि॒ यस्त॒ आन॑ट् क॒वये॑ शूर धी॒तिम् । य॒ज्ञस्य॑ वा॒ निशि॑तिं॒ वोदि॑तिं वा॒ तमित्पृ॑णक्षि॒ शव॑सो॒त रा॒या ॥ (११)

Hindi

हे शूर एवं क्रांतदर्शी अग्नि! तुम उस व्यक्ति की रक्षा करते हो एवं अभिलाषाएं पूर्ण करते हो, जो तुम्हारी स्तुति करता है. जो यज्ञसाधन हव्य का संस्कार करता है अथवा उसे उत्तम बनाता है, तुम उस व्यक्ति को बल संपन्न करके धनों से पूर्ण करते हो. (११)

English

O brave and revolutionary agni! You protect and fulfill the desires of the one who praises you. Whoever performs the rites of the yajnasadhan havya or makes it better, you complete that person with money by completing it with strength. (11)