Sanskrit

अध॑ त्वा॒ विश्वे॑ पु॒र इ॑न्द्र दे॒वा एकं॑ त॒वसं॑ दधिरे॒ भरा॑य । अदे॑वो॒ यद॒भ्यौहि॑ष्ट दे॒वान्स्व॑र्षाता वृणत॒ इन्द्र॒मत्र॑ ॥ (८)

Hindi

जब वृत्र असुर ने संग्राम के लिए देवों को ललकारा तो उन्होंने तुम्हें ही अपने आगे चलने वाला बनाया. हे बलवान्‌ इंद्र! मरुतों के युद्ध में भी तुम्हें वरण किया गया था. (८)

English

When the Vrithra Asuras challenged the gods for the struggle, they made you the one who was ahead of them. O Balavan Indra! Even in the war of the Maruts you were chosen. (8)