Sanskrit

ऋश्यो॒ न तृष्य॑न्नव॒पान॒मा ग॑हि॒ पिबा॒ सोमं॒ वशा॒ँ अनु॑ । नि॒मेघ॑मानो मघवन्दि॒वेदि॑व॒ ओजि॑ष्ठं दधिषे॒ सहः॑ ॥ (१०)

Hindi

जैसे प्यासा ऋश्य मृग जल के पास आता है, उसी प्रकार तुम पात्र में रखे गए सोमरस के सामने आओ एवं उसे इच्छा के अनुसार पिओ. हे धनस्वामी इंद्र! तुम प्रतिदिन नीचे की ओर वर्षा करते हुए अत्यंत ओजवाला बल धारण करो. (१०)

English

Just as the thirsty antelope comes near the water, so come before the somras kept in the vessel and drink it according to your desire. O Dhanaswami Indra! You should have a very energetic force every day while you rain downwards. (10)