Sanskrit

आ द॑स्यु॒घ्ना मन॑सा या॒ह्यस्तं॒ भुव॑त्ते॒ कुत्सः॑ स॒ख्ये निका॑मः । स्वे योनौ॒ नि ष॑दतं॒ सरू॑पा॒ वि वां॑ चिकित्सदृत॒चिद्ध॒ नारी॑ ॥ (१०)

Hindi

हे इंद्र! शत्रुओं को नष्ट करने की भावना से तुम कुत्स के घर गए, कुत्स ने तुम्हारी मित्रता पाने की अतिशय अभिलाषा की. इसके बाद तुम दोनों इंद्र-भवन में बैठे. सत्यदर्शिनी तुम्हारी पत्नी शची तुम दोनों का समान रूप देखकर संशय में पड़ गई. (१०)

English

O Indra! In the spirit of destroying the enemies, you went to the house of the dogs, the dogs desperately wished for your friendship, after which both of you sat in the Indra-Bhavan. Satyadarshini, your wife Shachi, was skeptical to see the same look of both of you. (10)